एक्ट्रेस और मॉडल पेरिस हिल्टन साल 2023 में एक प्यारी सी बच्ची की मां बनीं। उन्होंने पति कार्टर रेम संग सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने लंदन रखा था। वहीं अब लाडली के जन्म के लगभग 5 महीने बाद उन्होंने पेरिस को फैंस से रूबरू करवाया। उन्होंने लंदन की बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की जिसमें उनके पति कार्टर रेम और बेटे फीनिक्स भी नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में पेरिस हिल्टन बेटी लंदन के साथ नजर आ रही हैं।
20 Apr, 2024 03:36 PMलंदन: एक्ट्रेस और मॉडल पेरिस हिल्टन साल 2023 में एक प्यारी सी बच्ची की मां बनीं। उन्होंने पति कार्टर रेम संग सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने लंदन रखा था। वहीं अब लाडली के जन्म के लगभग 5 महीने बाद उन्होंने पेरिस को फैंस से रूबरू करवाया।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_35_185389738paris-hilton-4.jpg)
उन्होंने लंदन की बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की जिसमें उनके पति कार्टर रेम और बेटे फीनिक्स भी नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में पेरिस हिल्टन बेटी लंदन के साथ नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो लंदन लाइट पिंक आउटफिट में प्यारी लग रही हैं।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_35_407265919paris-hilton-2.jpg)
उन्होंने सिर पर हेयर बैंड लगाया है। एक तस्वीर में पेरिस बेटी लंदन, बेटे फीनिक्स और पति के साथ नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_35_553064179paris-hilton-3.jpg)
पेरिस हिल्टन ने साल 2021 में कार्टर रीम से शादी की थी। इसी साल जनवरी में दोनों सरोगेट के जरिए ही एक बेटे के पेरेंट्स बने थे जिसका नाम फीनिक्स है। वहीं 2023 में कपल ने सरोगेट के जरिए ही लंदन में एक बेटी का वेलकेम किया।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_36_134472934paris-hilton-1.jpg)