main page

B'Day: इन हस्तियों से रहे प्रिटी जिंटा के अफेयर्स, उम्र में 10 साल छोटे हैं पति

Updated 30 January, 2019 08:00:38 PM

''दिल से'' और ''सोल्जर'' में बेहतरीन रोल करके चर्चा में आई प्रिटी जिंटा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, इसमें कोई शक नहीं। उनकी ये दोनों फिल्में साल 1998 में आई थीं। उनके अभिनय को आम दर्शकों के साथ क्रिटिक्स की भी प्रशंसा मिली और उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ नई एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया। प्रिटी जिंटा ने इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया और अपनी खास ही छाप छोड़ी। प्रिटी जिंटा ने वर्ष 2016 में जीन गुडएनफ (Gene Goodenough) से शादी कर ली, लेकिन इसके पहले उनके कई अफेयर्स रहे।

मुंबईः 'दिल से' और 'सोल्जर' में बेहतरीन रोल करके चर्चा में आई प्रिटी जिंटा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, इसमें कोई शक नहीं। उनकी ये दोनों फिल्में साल 1998 में आई थीं। उनके अभिनय को आम दर्शकों के साथ क्रिटिक्स की भी प्रशंसा मिली और उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ नई एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया। प्रिटी जिंटा ने इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया और अपनी खास ही छाप छोड़ी। प्रिटी जिंटा ने वर्ष 2016 में जीन गुडएनफ (Gene Goodenough) से शादी कर ली, लेकिन इसके पहले उनके कई अफेयर्स रहे। जानते हैं इनके बारे में...
Bollywood Tadka
- इंडस्ट्रियलिस्ट नुस्ली वाडिया के बेटे नेस वाडिया के साथ प्रिटी जिंटा का सबसे लंबा रिलेशनशिप रहा। इन दोनों ने मिल कर आईपीएल की टीम भी खरीदी। पर आगे चल कर इनके बीच विवाद होने लगे और नेस वाडिया इनकी लाइफ से दूर हो गए।
Bollywood Tadka
-बताया जाता है कि प्रिटी जिंटा का क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी अफेयर चला जो इनकी आईपीएल टीम के कैप्टन भी थे। इनके साथ प्रिटी के अफेयर की खूब चर्चा हुई और ये क्रिकेट के मैदान और उसके बाहर भी साथ-साथ देखे जाने लगे, लेकिन बाद में इनके रास्ते अलग हो गए। 
Bollywood Tadka
-आईपीएल टीम की मालकिन होने के कारण प्रिटी जिंटा के संपर्क क्रिकेटर्स से ज्यादा ही होने लगे। इसी दौरान उनका संपर्क ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली से हुआ, जो काफी दिलफेंक किस्म के इंसान माने जाते हैं और अपने अफेयर्स के लिए काफी चर्चा में रहे हैं। प्रिटी जिंटा इनके साथ अक्सर दिखाई देती थीं। कहा जाता है कि ब्रेट ली से मिलने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया भी चली जाती थीं। लेकिन इस रिश्ता भी किसी अंजाम तक नहीं पहुंच सका। 
Bollywood Tadka
-प्रिटी जिंटा का नाम कुछ समय के लिए अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीय होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से भी जुड़ा। इस रिश्ते में कितनी सच्चाई थी, यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन विक्रम चटवाल के साथ उन्हें अक्सर देखा जाता था। विक्रम चटवाल के अफेयर्स हॉलीवुड एक्ट्रेस लिंडसे लोहान समेत सलमान रुश्दी की एक्स वाइफ पद्मा लक्ष्मी से भी रहे। बाद में उन्होंने प्रिया सचदेवा से शादी की जिनसे भी उनका तलाक हो गया। 
Bollywood Tadka
-कहा जाता है कि प्रिटी जिंटा का अफेयर सैफ अली खान के साथ भी रहा। प्रिटी ने सैफ के साथ 'सलाम नमस्ते' फिल्म में काम किया था, जिसमें उनके सैफ के साथ काफी बोल्ड सीन थे। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। उस दौरान इन दोनों के अफेयर को लेकर गॉसिप का बाजार बहुत गर्म था।  

 

: Pawan Insha

preity zinta affairspreity zintabollywoodaffairsbollywood hindi news

loading...