main page

जनरल नॉलेज के सवालों का जवाब नहीं दे पाए प्रिंस नरूला, सालों पुराना वीडियो हुआ वायरल तो लोगों ने उड़ाई खिल्ली

Updated 03 February, 2025 05:51:22 PM

एक्टर प्रिंस नरूला टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने रियलिटी शोज ‘रोडीज’ (MTV Roadies 12), ‘स्प्लिट्सविला’ (MTV Splitsvilla 8), ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 9) और ‘नच बलिए’ (Nach Baliye 9) जीतकर लोगों का खूब दिल जीता है। इसी बीच अब प्रिंस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जि

मुंबई. एक्टर प्रिंस नरूला टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने रियलिटी शोज ‘रोडीज’ (MTV Roadies 12), ‘स्प्लिट्सविला’ (MTV Splitsvilla 8), ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 9) और ‘नच बलिए’ (Nach Baliye 9) जीतकर लोगों का खूब दिल जीता है। इसी बीच अब प्रिंस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग प्रिंस की खिल्ली उड़ा रहे हैं।
 Bollywood Tadka


 
प्रिंस का ये वीडियो उस वक्त का है जब वह ‘रोडीज’ का ऑडिशन देने आए थे। दरअसल, उस दौरान रणविजय सिंह गैंग लीडर थे। तो जब प्रिंस ऑडिशन के लिए आए तो रणविजय ने उन्हें कई जनरल नॉलेज के सवाल किए। हालांकि, प्रिंस उनमें से किसी का भी जवाब नहीं दे पाए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ROOH✨ (@samfilms.05)

रणविजय ने पूछा ISRO की फुल फॉर्म क्या है? अंतरिक्ष यान कहां भेजा गया है? तो प्रिंस ने कहा, ‘कुछ और करवा लो सर।’ 13X7 कितना होता है? प्रिंस तो इस सवाल का भी जवाब नहीं दे पाए थे। बेसिक नॉलेज के मामले प्रिंस को इतना कमजोर देख सभी ने उनका खूब मजाक बनाया था और अब वो इसी शो के गैंग लीडर हैं। हालांकि, अब इस वीडियो को देखकर लोगों की यादें ताजा हो गई हैं। 

 

Content Writer: suman prajapati

Prince NarulaPrince Narula GK Knowledgepeople ridiculed Prince NarulaTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...