main page

प्रियंका चोपड़ा के जेठ कैविन जोनस को हुआ स्किन कैंसर, वीडियो शेयर कर सिंगर ने बताया अपना हाल

Updated 13 June, 2024 09:17:35 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के परिवार से एक बड़ी दुख वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के जेठ और निक जोनस के बड़े भाई  व सिंगर कैविन जोनस कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बात की जानकारी कैविन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है, जिसके बाद उनके फैंस उनके लिए काफी चिंतित हो रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के परिवार से एक बड़ी दुख वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के जेठ और निक जोनस के बड़े भाई  व सिंगर कैविन जोनस कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बात की जानकारी कैविन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है, जिसके बाद उनके फैंस उनके लिए काफी चिंतित हो रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस को स्किन कैंसर डायग्नोस हुआ है। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि तो आज मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटा रहा हूं, जो एक प्रकार का स्किन कैंसर है। केविन ने बताया कि यह कैंसर बैसिल कोशिकाओं से शुरू होता है, इसलिए इसे बैसिल सेल कार्सिनोमा कहते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kevin Jonas (@kevinjonas)

आगे सिंगर कहते हैं, "हां, यह स्किन कैंसर था जो कि बढ़ रहा था। अब मुझे इसकी सर्जरी करवानी होगी। इसके बाद सिंगर अपनी सर्जरी को दिखाते है, लेकिन उन्होंने अपने निशान को एक इमोजी से छिपा लिया। आगे उन्होंने बताया है कि वह वो घर जा रहे है, जहां आराम करेंगे।

 

वीडियो में केविन अपने माथे पर हुए मस्से को दिखाते नजर आ रहे हैं।

बता दें, केविन जोनस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के बड़े भाई हैं।  उन्होंने 2009 में डैनियन जोनास से शादी की थी। इस कपल की दो बेटियां है। वह सालों से जोनस ब्रदर्स बैंड से जुड़े हुए हैं। अब तक उन्होंने कई गाने गाए हैं। 
 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka Choprabrother-in-lawKevin Jonasskin cancerBollywood NewsHollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...