main page

शुरू हुईं शादी की रस्में: प्रियंका की भाभी को लगी पिया के नाम की मेहंदी, हरा शरारा में खूबसूरत दिखीं Bride To Be

Updated 05 February, 2025 09:56:33 AM

प्रियंका चोपड़ा के घर जश्न का माहौल है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा घोड़ी चढ़ने वाले हैं। ऐसे में काम से ब्रेक लेकर प्रियंका बेटी मालती चोपड़ा संग मुंबई आई हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। मंगलवार को देसी गर्ल भाई की शादी का शगुन लेकर जाती दिखीं। वहीं इसी शाम प्रियंका भाई के नाम की मेहंदी लेकर दु

 

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के घर जश्न का माहौल है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा घोड़ी चढ़ने वाले हैं। ऐसे में काम से ब्रेक लेकर प्रियंका बेटी मालती चोपड़ा संग मुंबई आई हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।   मंगलवार को देसी गर्ल भाई की शादी का शगुन लेकर जाती दिखीं।

Bollywood Tadka

वहीं इसी शाम प्रियंका भाई के नाम की मेहंदी लेकर दुल्हनिया नीलम उपाध्या के घर पहुंची थीं। अब दुल्हनिया के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लग गई है।

Bollywood Tadka

मेहंदी की कुछ तस्वीरें नीलम ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। तस्वीरों में नीलम कैंडिड मोड में दिखी।

Bollywood Tadka

हरे रंगे के शरारा सूट में वह बेहद प्यारी लगी। नीलम ने अपनी मेहंदी में खूब मस्ती की। नई दुल्हनिया के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। 

Bollywood Tadka

इससे पहले मधु चोपड़ा ने फोटो शेयर की थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा व घर की अन्य महिलाएं नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'बहना और भाभियां साजन की मेहंदी की तैयारी करते हुए'। मधु चोपड़ा मेहमानों को दिए जाने वाले गिफ्ट पैकेट भी तैयार करती दिख रही हैं।


 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraSiddharth ChopraSiddharth Chopra WeddingNeelam UpadhyayNeelam Upadhyay MehendiBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala News

loading...