main page

स्लिट गाउन में बहू प्रियंका से भी ज्यादा हसीन लगी सासू मां डेनिस, निक की मम्मी के आगे सारी संतूर मॉम फेल

Updated 07 February, 2025 10:45:46 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वक्त भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में बिजी हैं। प्रियंका अपने सास ससुर और बेटी मालती मैरी चोपड़ा संग शादी में शामिल होने के लिए पहले ही इंडिया आ गए थे। 6 फरवरी को प्रियंका के पति निक जोनस भी पहुंच गए। इसी दिन प्रियंका के भाई की संगीत सेरमनी भी है।


मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वक्त भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में बिजी हैं। प्रियंका अपने सास ससुर और बेटी मालती मैरी चोपड़ा संग शादी में शामिल होने के लिए पहले ही इंडिया आ गए थे। 6 फरवरी को प्रियंका के पति निक जोनस भी पहुंच गए। इसी दिन प्रियंका के भाई की संगीत सेरमनी भी है।

Bollywood Tadka

अब संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय इंटरनेट पर छाईं हैं। तस्वीरें सामने आते ही प्रियंका की सासू मां यानी निक जोनस की मम्मी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। वह ब्राउन कलर के स्लिट गाउन में बेहद हसीन लग रही थीं।

Bollywood Tadka

खूबसूरती की मामले में देसी गर्ल की सास बहू को पूरी टक्कर दे रही थीं, प्रियंका जब सासू मां के साथ एक ही फ्रेम में नजर आईं तो सबकी नजरें उन्हीं पर ठहर गईं. कोई कह ही नहीं सकता था कि ये प्रियंका की सास हैं और 58 साल की हैं।

Bollywood Tadka


इसे पहले बहू के मायके में सबसे स्टाइलिश दिखने के लिए डेनिस जोनास ने भारतीय परिधान में गुलाबी कलर की साड़ी पहनी थी। ऑर्गेंजा फैब्रिक में डिजाइन इस अटायर पर सुनहरे धागों से थ्रेड वर्क किया गया है। डेनिस ने मॉडर्न टच के लिए स्लीवलेस ब्लाउज पहना था, जो उनके आउटफिट में ग्लैमर जोड़ रहा था।  गुलाबी कलर के साथ चमकते वाइट स्टोन ड्रॉप इयररिग्स मैच किए। एक हाथ की उंगली में स्टेटमेंट रिंग पहनकर लुक को कंप्लीट किया। मिनिमल मेकअप और बालों को बन हेयरस्टाइल में करके सफेद गुलाब लगाया। माथे की बिंदी हसीना के नूर को बढ़ा रही थी।

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraPriyanka Chopra Mother In LawDenise JonasBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala News

loading...