main page

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का टीजर रिलीज, आमिर खान की भी दिखी झलक

Updated 15 September, 2024 12:10:19 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्माण प्रियंका और उनका मां मधु चोपड़ा ने किया है। इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म महाराष्ट्र के नांदेड़ के सूखाग्रस्त गांव नागदेरवाड़ी पर

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्माण प्रियंका और उनका मां मधु चोपड़ा ने किया है। इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म महाराष्ट्र के नांदेड़ के सूखाग्रस्त गांव नागदेरवाड़ी पर आधारित है।

Bollywood Tadka


प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पाणी के टीजर को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, 'यह एक कहानी से कहीं अधिक है। यह अस्तित्व की लड़ाई है। टीजर में आमिर खान की भी झलक देखने को मिली है।

 

 

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, पर्पल पेबल पिक्चर्स के माध्यम से हम ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं, जिन्हें सुनने की जरूरत है और ऐसी कहानियां जो चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करती हैं और हमारी फिल्म 'पाणी' उन सभी चीजों का प्रतीक है, जिन पर हम विश्वास करते हैं। यह फिल्म खास है और आज के समय के लिए है। कहानी आपको प्रभावित करेगी, प्रेरित करेगी। मैं बेहद रोमांचित हूं और लोगों द्वारा इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती।'

 

फिल्म पाणी का निर्देशन आदिनाथ कोठारे ने किया हैजो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भी हैं।वहीं फिल्म में सुबोध भावे, किशोर कदम और रुचा वैद्य भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।
 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChopraMarathi filmPaaniteaserreleasedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...