'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इस समय इंडिया में हैं। प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा संग भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटैंड करने आई हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही अपनी मंगेतर Neelam Upadhyaya संग सात फेरे लेने वाले हैं। ऐसे में चोपड़ा फैमिली जोर-शोर से तैयारियों में जुट गया है। प्रियंका भी काम से ब्
04 Feb, 2025 12:21 PMमुंबई:'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इस समय इंडिया में हैं। प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा संग भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटैंड करने आई हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही अपनी मंगेतर Neelam Upadhyaya संग सात फेरे लेने वाले हैं। ऐसे में चोपड़ा फैमिली जोर-शोर से तैयारियों में जुट गया है। प्रियंका भी काम से ब्रेक लेकर भाई की शादी में धमाल मचाने के लिए मुंबई लौट आईं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर झलक दिखाई है कि कैसे पूरा परिवार शादी के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।
उन्होंने अपनी लाडली की एक फोटो शेयर की, जहां खिड़की से वो समंदर का खूबसूरत नजारा देख रही है।
प्रियंका ने डांस रिहर्सल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'शादी का घर..!! और और यह कल से शुरू हो रहा है। मेरे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम उपाध्याय के साथ है। संगीत की प्रैक्टिस से लेकर फैमिली जैम तक। घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरा दिल भर गया है और मेरा शेड्यूल भी।'
अपनी बात जारी रखते हुए पीसी आगे लिखती हैं- 'किसने कहा कि शादी आसान होती है? किसी ने नहीं... लेकिन क्या यह मजेदार है? बिल्कुल! अगले कुछ दिनों का बेसब्री से इंतजार है।'
प्रियंका की बेटी मालती भी शादी वाले घर में अपने गेम में बिजी दिखीं।बीते दिनों प्रियंका हैदराबाद में थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने एसएस राजामौली की अगली फिल्म के लिए 30 करोड़ की डील की है। इसमें महेश बाबू नजर आएंगे।
सिद्धार्थ ने पिछले साल नीलम उपाध्याय से सगाई की थी।नीलम उपाध्याय भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया है। इससे पहले प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की सगाई इशिता कुमार और कनिका माथुर से हुई थी लेकिन दोनों ही बार उनकी सगाई टूट गई।