main page

Priyanka Chopra ने भाई की शादी की रस्मों में पहना पीच सूट, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं बेहद गॉर्जियस

Updated 04 February, 2025 06:35:43 PM

प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए मुंबई पहुंचीं और रस्मों में हिस्सा लेती नजर आईं। उन्होंने पीच कलर का ट्रेडिशनल सूट पहना, जिसे मैचिंग चूड़ियों और व्हाइट जूती के साथ पेयर किया। शादी की तैयारियों की झलक पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पैपराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते कर

बाॅलीवुड तड़का : प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर मुंबई पहुंची हैं, और इस बार वजह बेहद खास है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, और प्रियंका भी इस खुशी में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। हाल ही में उन्हें अपने परिवार के साथ शादी की रस्मों में शामिल होते हुए देखा गया।

प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने पीच कलर का सूट पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग चूड़ियों और सफेद जूती के साथ स्टाइल किया। इस लुक में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा, खुले बाल और स्टाइलिश सनग्लासेस ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

जब प्रियंका शादी की रस्मों के बाद अपनी कार में बैठने जा रही थीं, तो उनके हाथ में एक गिफ्ट हैम्पर भी नजर आया। उन्होंने इसे कार में रखते हुए पैपराजी को पोज दिए और हाथ जोड़कर सभी को नमस्ते भी किया।

इससे पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तैयारियों की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था, 'शादी का घर और यह जश्न कल से शुरू होगा! मेरे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की नीलम उपाध्याय के साथ शादी है। फैमिली के साथ संगीत की प्रैक्टिस चल रही है। घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरा दिल भी भरा हुआ है और शेड्यूल भी! किसने कहा कि शादी आसान होती है? कोई नहीं! लेकिन क्या ये मजेदार है? बिल्कुल! अगले कुछ दिनों का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

प्रियंका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और उनके फैंस भी इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।



 

Content Editor: Mehak

Priyanka ChopraDesi GirlTraditional LookPriyanka In IndiaBollywood StylePriyanka Chopra At Brother WeddingBollywood GossipBollywood NewsPriyanka Chopra Updates

loading...