main page

'आपने संन्यासी होते हुए बिस्कुट से लेकर क्या-क्या चीजें बेची.... ममता कुलकर्णी के लिए बाबा रामदेव से भिड़ीं Rakhi,बोलीं-आंख मार मार के..

Updated 03 February, 2025 02:06:16 PM

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अब संन्यास ले लिया है। सालों तक वो इंडस्ट्री और लाइमलाइट से दूर रहीं।24 साल बाद इंडिया लौटीं तो महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गईं हालांकि में कुछ दिन बाद ही उनसे इस पदवी को छीन लिया गया। इसके साथ ही उन्हें दीक्षा और पद देने वाली लक्ष्मी नरायण त्रिपाठी को हटा दिया। इसकी वजह बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम सराकर धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबाओं और संतों का विरोध बना। ममता पर आरोप लगा कि उन्होंने 10 करोड़ रुपए देकर महामंडलेश्वर का पद हासिल किया है। उन्होंने न स

मुंबई: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी  ने अब संन्यास ले लिया है। सालों तक वो इंडस्ट्री और लाइमलाइट से दूर रहीं।24 साल बाद इंडिया लौटीं तो महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गईं हालांकि में कुछ दिन बाद ही उनसे इस पदवी को छीन लिया गया।

23 सालों में मैंने कोई अश्लील फिल्म नहीं देखी..ममता कुलकर्णी का  बयान,विवादित टॉपलेस फोटोशूट पर बोलीं -मैं तब वर्जिन थी - mamta kulkarni s  statement on the ...

 

इसके साथ ही उन्हें दीक्षा और पद देने वाली लक्ष्मी नरायण त्रिपाठी को हटा दिया। इसकी वजह बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम सराकर धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबाओं और संतों का विरोध बना। ममता पर आरोप लगा कि उन्होंने 10 करोड़ रुपए देकर महामंडलेश्वर का पद हासिल किया है। उन्होंने न सिर्फ बात का जवाब दिया बल्कि, धीरेंद्र शास्त्री को फटकार भी लगाई। अब राखी सावंत ने रामदेव पर गुस्सा निकाला और ममता कुलकर्णी को सपोर्ट किया।

फिर महाकुंभ पहुंचीं ममता कुलकर्णी: महामंडलेश्वर बनते ही भस्म से किया  श्रृंगार! - is mamta kulkarni regained mahamandaleshwar position did makeup  by applying ash-mobile

राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहती हैं-'नमस्कार दोस्तों, सलाम अलैकुम.. मुझे अभी-अभी पता चला है कि बाबा रामदेव को आपत्ति है कि मेरी बहन, मेरी स्वीट हार्ट ममता कुलकर्णी, जो ग्रेट एक्ट्रेस रहीं हैं 90s में, इतनी बड़ी-बड़ी फिल्म दी हैं तो उनको(बाबा रामदेव) को दिक्कत हुई कि हमारी बहन महामंडलेश्वर बनी हैं। लक्ष्मी जी ने उन्हें संन्यास दिलाया है।'

 

राखी सावंत ने आगे कहा-'ममता ने कुंभ के मेले में संन्यास लिया है तो इनको (रामदेव) को आपत्ति हो रही है। इनके लिए अभद्र शब्द यूज किए हैं जो लड़की बॉलीवुड से आई है या ग्लैमर वर्ल्ड में रही है, वो संन्यास नहीं ले सकती। बाबा रामदेव जी आप तो संन्यासी थे। आप संन्यासी हैं लेकिन आपने संन्यासी होते हुए बिजनेस किया। तेल बिस्कुट से लेकर…. क्या बोलूं, ऐसी-ऐसी चीजें बेची हैं मार्केट में, ये लज्जा का कारण है बाबा रामदेव जी।'

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने से नाराज बाबा रामदेव, बोले-'कोई भी  ऐसे एक दिन में संत नहीं बन जाता' - baba ramdev questions mamta kulkarni s  title as ...

 

राखी सावंत ने आगे कहा 'भगवा कपड़े पहनने से कोई साधू नहीं हो जाता। आंख ऐसे मार मार के जो चीजें बेचे हैं आपने इतने जो प्रोडक्ट बेचे हैं। इतना चूना लगाया है आपने.. बाबा रामदेव जी, ममता कुलकर्णी के बारे में आप कुछ न बोलें तो बेहतर है। बॉलीवुड में से कोई बोले न बोले उसकी बहन राखी सावंत, ममता कुलकर्णी के के लिए बोल रही है। सालों से उस लड़की ने संन्यास लिया है।'

राखी सावंत आखिरी में कहा-'25 साल के बाद वो इंडिया आई है। अभी कुंभ के मेले मे जाकर रोकर पूरा संन्यास लिया है। पूरी दुनिया के सामने उसको एप्रिशिएट करना चाहिए लेकिन आपको जलन हो रही है। बाबा रामदेव।ममता कुलकर्णी ऐसे लोगों की बातों में नहीं आने वाली है। बाहर निकलो बहन। मुंहतोड़ जवाब दो मेरी बहन।'

25 साल बाद भारत आई ममता कुलकर्णी ने विक्की गोस्वामी संग रिश्ते पर तोड़ी  चुप्पी, कहा-वो मेरे पति नहीं, मैं सिंगल हूं - mamta kulkarni broke silence  on her ...

गौरतलब है कि ममता पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. 1992 में फिल्म तिरंगा से उन्होंने डेब्यू किया था।उनकी हिट मूवीज में 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'बाजी' शामिल हैं। साल 2000 में उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी।


 

Content Writer: Smita Sharma

Rakhi SawantMamta KulkarniBaba RamdevBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...