main page

15 फरवरी को संसद में होगी 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' की स्क्रीनिंग, अर्जुन अग्रवाल बोले- इस पहल से हम बेहद सम्मानित

Updated 02 February, 2025 01:53:23 PM

'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम', भारत के सबसे मशहूर महाकाव्यों में से एक की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाती है। अब इस फिल्म को संसद में दिखाया जाएगा। फिल्म की स्क्रीनिंग 15 फरवरी को होगी। ये खास स्क्रीनिंग फिल्म के सांस्कृतिक और कलात्मक महत्व को दिखाने के साथ-साथ भारत और जापान के गहरे रिश्तों का जश

मुंबई. 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम', भारत के सबसे मशहूर महाकाव्यों में से एक की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाती है। अब इस फिल्म को संसद में दिखाया जाएगा। फिल्म की स्क्रीनिंग 15 फरवरी को होगी। ये खास स्क्रीनिंग फिल्म के सांस्कृतिक और कलात्मक महत्व को दिखाने के साथ-साथ भारत और जापान के गहरे रिश्तों का जश्न भी मनाती है।

 

गीक पिक्चर्स के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल ने आभार जताते हुए कहा, भारतीय संसद की इस पहल से हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे काम को इतने बड़े स्तर पर सराहा जा रहा है। यह सिर्फ एक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और रामायण की अमर कहानी का जश्न है, जो आज भी हमें प्रेरणा देती है और सही राह दिखाती है।

यह पहल तब आई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' में इस फिल्म का जिक्र किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में होने वाली इस स्क्रीनिंग का मकसद हर उम्र के लोगों को रामायण की सीख से जोड़ना और भारतीय संस्कृति एवं आस्था से जुड़े इसके मूल्यों को आगे बढ़ाना है।


संसद में फिल्म स्क्रीनिंग में दोनों सदनों के सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े खास मेहमान शामिल होंगे।  

Content Writer: suman prajapati

RamayanaInParliamentLegendOfPrinceRamRamayanaScreeningRamayanaMovieRamayana15FebRamayanaLegendParliamentScreeningRamayanaFilmScreening

loading...