दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं और दोनों एक दूजे के साथ अपनी हर खुशी मनाते नजर आते हैं। 12 नवंबर को कपल ने एक दूसरे के साथ घर पर जमकर दीवाली का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस दीपवीर की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
13 Nov, 2023 12:55 PMबॉलीवुड तड़का टीम. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं और दोनों एक दूजे के साथ अपनी हर खुशी मनाते नजर आते हैं। 12 नवंबर को कपल ने एक दूसरे के साथ घर पर जमकर दीवाली का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस दीपवीर की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
दीवाली के मौके पर दीपिका और रणवीर ने अपने घर पर हवन करवाया और दोनों अपने हाथों से हवन में सामग्री डालते दिखे। इस दौरान दीपिका रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं और रणवीर ऑफ व्हाइट कुर्ता के साथ फ्लोरल बास्कट में डैशिंग लगे।
इतना ही नहीं, पूजा के बाद दोनों एक दूजे संग रोमांटिक होते भी दिखे। दीपिका किस कर अपने पति पर प्यार लुटाती दिखीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने अपने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी है।
काम की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका इन दिनों फाइटर के लिए तैयारी कर रही हैं, जो सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और ऋतिक रोशन द्वारा सह-कलाकार एक हवाई एक्शन फिल्म है।