बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है, लेकिन इंडस्ट्री में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। अब रणवीर बॉलीवुड के सफल एक्टर्स में से एक हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं...
25 Aug, 2018 06:07 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है, लेकिन इंडस्ट्री में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। अब रणवीर बॉलीवुड के सफल एक्टर्स में से एक हैं।
उनकी एक्टिंग से लेकर लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। आज की पीढ़ी के लोग उनको फॉलो करते हैं। रणवीर ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को दिलों में खास पहचान बनाई है।
प्रारम्भिक जीवन
रणवीर सिंह का जन्म मुंबई में हुआ थाा उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रीतिका भवनानी है। अक्सर रणवीर को बहन के साथ स्पॉट किया जाता है।
करियर
उन्होंने मुंबई लौटने के बाद कुछ सालों तक एडवरटाईजिंग में कॉपीराइटर के भी तौर पर काम कियाा उनके फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से हुई थी। इसके बाद रणवीर ने पीछे मुड़कर नही देखा।
रणवीर अब तक 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी', 'रामलीला', जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स अॉफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की हैं।
बता दें कि रणवीर इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'गलीबॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म 2019 में रिलीज होगी। फिल्म 'गली' की शूटिंग खत्म होते ही वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' के एक्शन सीन की रिहर्सल शुरू कर देंगे। फिल्म में उनके अॉपोजिट सारा अली खान होंगी।