main page

शाहिद-मीरा ने मुंबई में खरीदा अपार्टमेंट, 72 घंटे में नीलाम हुई दीपिका की मैक्सी ड्रेस..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 28 May, 2024 06:41:04 PM

सुपरस्टार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर ने हाल ही में अपना एक ड्रीम पूरा किया है। कपल ने मुंबई के वर्ली इलाके में सपनों का आशियाना खरीदा है। शाहिद के इस अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में है, जो फैंस के होश उड़ा रही है। वहीं, इन दिनों प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी मैटरनिटी ड्रेस नीलाम कर दी है, जिसके बाद वह काफी चर्चा बटोर रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर ने हाल ही में अपना एक ड्रीम पूरा किया है। कपल ने मुंबई के वर्ली इलाके में सपनों का आशियाना खरीदा है। शाहिद के इस अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में है, जो फैंस के होश उड़ा रही है। वहीं, इन दिनों प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी मैटरनिटी ड्रेस नीलाम कर दी है, जिसके बाद वह काफी चर्चा बटोर रही हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..
 

शाहिद-मीरा ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना 

सुपरस्टार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर ने हाल ही में अपना एक ड्रीम पूरा किया है। कपल ने मुंबई के वर्ली इलाके में सपनों का आशियाना खरीदा है। यह लग्जरी अपार्टमेंट ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में है। शाहिद के इस अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में है, जो फैंस के होश उड़ा रही है।

 

मां श्रीदेवी की पसंदीदा जगह पहुंची जाह्नवी कपूर 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म 31 मई को पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। ऐसे में जाह्नवी जमकर इस फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हुई है। इसी बीच बीते दिन एक्ट्रेस चेन्नई में मुप्पाथम्मन मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचीं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

'पुष्पा' के एक्टर फहाद फाजिल इस गंभीर बीमारी से पीड़ित

 फिल्म ‘पुष्पा’ में पुलिस अफसर भवर सिंह का किरदार निभाने वाले मलयालम एक्टर फहाद फासिल गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। एक्टर एडीएचडी यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। इस बात का खुलासा फहाद ने खुद किया है, जिसके बाद उनके फैंस चिंता में आ गए हैं।

 

72 घंटे में नीलाम हुई दीपिका पादुकोण की येलो मैक्सी ड्रेस

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं। रणवीर सिंह के पहले बच्चे की मां बनने को लेकर दीपिका बेहद एक्साइटेड हैं। बीते दिनों मॉम-टू-बी एक्ट्रेस को मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया था, जहां वह येलो मैक्सी ड्रेस में खूब लाइमलाइट चुराती नजर आई थीं। फैंस को मस्तानी की वह ड्रेस काफी पसंद आई थी। अब, 72 घंटों में एक्ट्रेस की वही ड्रेस नीलाम हो गई है।

सनी लियोनी ने जानवरों के खिलाफ हो रही क्रूरता पर खोला मोर्चा 

सनी लियोन बॉलीवुड की एक बेस्ट एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहद ही नेकदिल इंसान भी है। वह कई बार लोगों की भलाई और सही के लिए आवाज उठाती नजर आई हैं। अब हाल ही में सनी जानवरों के खिलाफ हो रही क्रूरता पर मोर्चा खोल दिया है। एक्ट्रेस ने जानवरों के साथ हो रहे दुरव्यहार  के खिलाफ सरकार से कानून सख्त करने की मांग की है।

 

ग्रेजुएट हुआ ऋतिक रोशन और सुजैन खान का बेटा रेहान 

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सुजैन खान का बड़ा बेटा रेहान ग्रेजुएट हो गया है। हाल ही में कॉलेज में उसकी ग्रेजएशन सेरेमनी हुई, जहां इस प्राउड मोमेंट पर ऋतिक और सुजैन एक साथ शामिल हुए। इस दौरान रेहान का छोटा भाई रेदान भी नजर आया। ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

पति अपूर्वा पडगांवकर से हुआ दिव्या अग्रवाल का तलाक? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी 

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' की विनर दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। एक्ट्रेस ने तीन महीने पहले ही बॉयफ्रेंड अपूर्वा पडगांवकर संग शादी रचाई है, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि दोनों की शादीशुदा लाइफ के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी शादी की तस्वीरें न देख लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि इनका तलाक हो रहा है, लेकिन देर रात एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी और इसके पीछे का सच बताया।

 

Photos: तलाकशुदा और 1 बच्चे की मां है मुनव्वर की नई बेगम महजबीन 

बिग बॉस 17 विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में पता चला है कि मुनव्वर ने गुपचुप दूसरी शादी रचा ली है। उन्होंने महजबीन कोटवाला से निकाह किया है। इतना ही नहीं, वह शादी के बाद अपनी बेगम संग घूमने भी निकल पड़े हैं और उनकी बीवी ने इसे लेकर पोस्ट भी शेयर किया है। ऐसे में फैंस मुनव्वर की दूसरी बीवी के बारे में जानना चाह रहे है।

 

लाइट पिंक गाउन पहन कान्स की सड़कों पर दौड़ीं अदिति राव हैदरी 

वेब सीरीज हीरामंडी में बिब्बोजान का किरदार निभाकर अदिति राव हैदरी ने अपने फैंस के दिलों को जीत लिया है। इस वेब सीरीज के बाद वह खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में अदिति ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक की नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस अदिति की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...