main page

काजोल की को स्टार नूर मालबिका दास ने लगाया मौत को गले, संभावना सेठ की हुई सर्जरी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 10 June, 2024 05:58:39 PM

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काजोल संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस नूर मालविका दास अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने 37 साल की उम्र में सुसाइड कर अपनी जान दे दी है। वहीं, एक्ट्रेस और डांसर संभावना सेठ इन दिनों काफी दर्द में है। एक्ट्रेस को पिछले दिनों एक्ट्रेस को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई है। अब बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ पर अपडेट शेयर किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काजोल संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस नूर मालविका दास अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने 37 साल की उम्र में सुसाइड कर अपनी जान दे दी है। वहीं, एक्ट्रेस और डांसर संभावना सेठ इन दिनों काफी दर्द में है। एक्ट्रेस को पिछले दिनों एक्ट्रेस को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई है। अब बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ पर अपडेट शेयर किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

 

चूहों ने किया कार्तिक आर्यन का लाखों का नुकसान, कुतर डाली गिफ्ट में मिली 5 करोड़ की कार

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन लग्जरी गाड़ियों के काफी शौकीन हैं। एक्टर के गैरेज में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ी खड़ी हैं, जिन्हें उन्होंने खुद अपनी मेहनत के बल पर खरीदा है। वहीं इन गाड़ियों में कार्तिक के लिए एक कार बेहद खास थी,जिसका खासा नुकसान हो गया है। क्योंकि वह गाड़ी एक्टर को गिफ्ट में मिली थी, इसलिए उसके नुकसान से कार्तिक को काफी दुख लगा है और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है।

 

वैष्‍णो देवी श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की बॉलीवुड सेलेब्स ने की निंदा 

जम्मू-कश्मीर के रियासी में बीते रविवार दिल दहला देने वाला हमला हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। वैष्णो देवी मंदिर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे ड्राइवर को गोली लगी और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस मामले में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। रियासी में हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस हमले की निदा की है और घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख जाहिर किया है।

 

काजोल की को स्टार नूर मालबिका दास ने किया सुसाइड, फ्लैट में सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका मिला शव

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काजोल संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस नूर मालविका दास अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने 37 साल की उम्र में सुसाइड कर अपनी जान दे दी है। वहीं, नूर के अचानक निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया है।

 

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर खुशी से उछल पड़ीं अनुष्का

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है। बीते रविवार भारत वर्सेस पाकिस्तान मैच हुआ, जहां भारत 6 रन से जीत गया। इसी के साथ पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं बार भारत से हार गया। इंडिया की जीत से पूरा देश झूम उठा। वहीं, लाइव मैच देख रही क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी वह एक्ट्रेस अनुष्का की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा। भारत की जीत पर खुशी से झुमी एक्ट्रेस ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसका वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। फैंस अनुष्का के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।  

 

PM Modi Oath Ceremony में शाहरुख-अक्षय ने एक दूजे को लगाया गले
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार सत्ता संभाल ली है।बीते रविवार उन्होंने राष्ट्रपति भवन में पीएम पद की शपथ ग्रहण की। इस सेरेमनी में राजनीति जगत के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सितारे शामिल हुए। वहीं इस सेरेमनी का हिस्सा बनने पहुंचे शाहरुख खान और अक्षय कुमार इस दौरान एक दूसरे को गले मिलते नजर आए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

वरुण धवन-नताशा दलाल ने किराए पर लिया ऋतिक रोशन का घर!
 

बी-टाउन कपल वरुण धवन और नताशा दलाल हाल ही में एक पेरेंट्स बने हैं। 3 जून को कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है, जिससे दोनों की खुशी का कोई ठिकाना ही नही है। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि वरुण-नताशा बेटी के जन्म के बाद दूसरे घर में शिफ्ट होने वाले हैं। कपल ने एक्टर ऋतिक रोशन का घर किराए पर ले लिया है।

 

जुहू में कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर, बिना मेकअप के खूब Glow करता दिखा चेहरा

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कभी अपने काम तो कभी लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अपने सिंपल से लुक में भी अक्सर फैंस को इम्प्रेस करती नजर आती हैं। अब हाल ही में श्रद्धा कपूर को जुहू में स्पॉट किया गया, जहा वो नो मेकअप लुक में नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस की नेचुरल ब्यूटी देखते ही बनी। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब छाई हुई हैं।

 


 शोस्टॉपर के निर्माताओं ने दिगांगना के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, अक्षय कुमार के नाम पर पैसे ऐंठने का लगा आरोप
 

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी को लेकर हाल ही में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। सीरीज 'शो स्टॉपर' के निर्माताओं ने एक्ट्रेस पर टीम को धोखा देने का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज करवाई है। 

 

जहीर इकबाल संग शादी करने जा रही सोनाक्षी सिन्हा, इस दिन ब्वॉयफ्रेंड के साथ लेगी सात फेरे!

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि सोनाक्षी और जहीर ने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 'दबंग' गर्ल 13 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस 23 जून को जहीर के साथ फेरे लेगी।

 

'रॉक ऑन' के लिए पुरस्कार न मिलने पर जावेद अख्तर ने जाहिर किया गुस्सा 3

गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहते हैं, जिसके कारण उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। जावेद अख्तर ने 'डॉन', 'जंजीर', 'शोले' और 'मैं हूं ना' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'रॉक आन' को याद किया और इसके लिए पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।

 

संभावना सेठ की हुई सर्जरी, दर्द से कराहते हुए सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो


एक्ट्रेस और डांसर संभावना सेठ इन दिनों काफी दर्द में है। एक्ट्रेस को पिछले दिनों एक्ट्रेस को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई है। संभावना के पति अविनाश द्विवेदी इस मुसीबत के दौरान उनके साथ रहे और उनकी देखभाल भी की। अब बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ पर अपडेट शेयर किया है। साथ ही बताया है कि उन्हें क्या हुआ था और क्यों अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

Content Writer: suman prajapati

big newsEntertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...