main page

Bollywood Top 10: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की 36 की उम्र में मौत,अनुपम खेर के ऑफिस चोरी मामले में 2 लोगों गिरफ्तार

Updated 22 June, 2024 06:34:19 PM

सोशल मीडिया पर चर्चित हुई ब्यूटी इंफ्लूएंसर फराह एल काधी लोगों के बीच नाम बनाने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। यॉट में वेकेशन एंजॉय करने के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और इसकी बाद उनकी मौत हो गई। उनकी अचानक मौत ने उनके फैंस को दुखी कर दिया है। वहीं, बीते दिनों अनुपम खेर के मुंबई के वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में चोरी हो गई थी। दो चोरों ने दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर चर्चित हुई ब्यूटी इंफ्लूएंसर फराह एल काधी लोगों के बीच नाम बनाने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। यॉट में वेकेशन एंजॉय करने के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और इसकी बाद उनकी मौत हो गई। उनकी अचानक मौत ने उनके फैंस को दुखी कर दिया है। वहीं, बीते दिनों अनुपम खेर के मुंबई के वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में चोरी हो गई थी। दो चोरों ने दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...


 

 

मशहूर इंफ्लूएंसर की 36 की उम्र में मौत, यॉट में वेकेशन एंजॉय करने के दौरान आया हार्ट अटैक

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसने कई लोगों को पहचान दी है। कई लोग सोशल मीडिया पर अपने रील वीडियो अपलोड कर फेमस हो चुके हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर चर्चित हुई ब्यूटी इंफ्लूएंसर फराह एल काधी लोगों के बीच नाम बनाने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। उनकी अचानक मौत ने उनके फैंस को दुखी कर दिया है।  

 

सोनाक्षी सिन्हा के हाथों लगी पिया जहीर के नाम की मेहंदी, दुल्हन की तरह सजा पिता का घर 'रामायण'

जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था, आखिर वो शुभ घड़ी आ ही गई है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी का जश्न शुरू हो गया है और वह 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इसके लिए एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण भी दुल्हन की तरह सज गया है। बीते दिन एक्ट्रेस की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी मनाई गई, जहां पूरी सिन्हा फैमिली और जहीर का परिवार एक साथ नजर आया। अब प्री-वेडिंग फंक्शन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

खाना बनाते हुए निया शर्मा पर गिरा गरम तेल, पेट पर पड़ गए छाले 

टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रही हैं। इस शो में एक्ट्रेस अपनी परफॉरमेंस से ऑडियंस का खूब दिल जीत रही हैं। हालांकि, इसी बीच उनके साथ एक हादसा हो गया। एक्ट्रेस की बॉडी पर गरम तेल गिर गया। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में निया को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


23 जून को शादी नहीं रिसेप्शन है..सोनाक्षी की वेडिंग को लेकर पिता शत्रुघ्न का खुलासा
 

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही सिंगल से मिंगल होने वाली हैं। एक्ट्रेस के हाथों पर होने वाले पति जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी भी लग चुकी है और उनका घर भी दुल्हन की तरह सज चुका है। सोनाक्षी-जहीर के प्रीवेंडिग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और अब फैंस को दोनों को वेडिंग लुक में देखने का इंतजार है। इसी बीच सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलासा किया है कि उनकी शादी 23 जून को नहीं हो रही। उनके इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि शत्रुघ्न ने और क्या खुलासा किया है।

 

 

तलाक के बाद बेटे योहान के बर्थडे पर एक-साथ नजर आए सोहेल खान और सीमा सजदेह 

एक्टर सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी और 2022 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे लेकिन सोहेल और सीमा अपने बेटे निर्वाण और योहान की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। हाल ही में बेटे योहान का जन्मदिन था, जिसमें दोनों साथ में दिखाई दिए। एक्टर ने बेटे के बर्थडे के दौरान केक कटिंग का एक वीडियो शेयर किया।

 

को-स्टार को याद कर भावुक हुई सारा अली खान, बोलीं- 'लोग अक्सर मेरी तारीफ करते हैं, इसमें बहुत कुछ सुशांत का'
एक्ट्रेस सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से सुशांत के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। सारा ने सुशांत के साथ उनकी पंसदीदा याद भी शेयर की है।

 

अनुपम खेर के मुंबई ऑफिस चोरी मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

एक्टर अनुपम खेर के मुंबई के वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में चोरी हो गई थी। दो चोरों ने दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। एक्टर ने वीडियो द्वारा इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर भी की थी। अब इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सलमान खान के घर पर लॉरेंस बिश्‍नोई ने करवाया था हमला, क्राइम ब्रांच ने की पुष्‍ट‍ि

 एक्टर सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल की सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गई थी। अब इस मामले में नया अपडेट आया है। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुष्‍ट‍ि की है कि यह हमला लॉरेंस बिश्‍नोई ने ही करवाया था। पुलिस ने कहा है कि लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्‍नोई दोनों शूटर्स को फोन पर लगातार निर्देश दे रहा था। दोनों हमलावरों के मोबाइल से मिली रिकॉर्ड‍िंग का वॉइस सैंपल अनमोल की आवाज से मैच हो गया है।

 

मुसीबत में जैकी भगनानी का प्रोडक्शन हाउस, क्रू मेंबर्स ने लगाया पेमेंट न मिलने का इल्जाम

फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी अपने पिता वासू भगनानी के साथ मिलकर पूजा एंटरटेनमेंट नाम से एक प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। हाल ही में कुछ क्रू मेंबर्स ने प्रोडक्शन हाउस पर सैलरी ना मिलने का आरोप लगाया है।

 

जहीर संग शादी के बाद इस्लाम नहीं कबूलेगी सोनाक्षी सिन्हा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। दोनों कल यानि 23 जून को घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें दोनों परिवार के लोग शामिल होंगे। ऐसा कहा जा रहा था कि शादी के बाद सोनाक्षी इस्लाम कबूल कर लेंगी, लेकिन सोनाक्षी के होने वाले ससुर यानी जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने इन खबरों का खंडन किया है।

 

 

 

Content Writer: suman prajapati

Bollywood NewsTop 10 newsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...