main page

ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हिना खान के हाथों से निकली फिल्म, आलिया ने बिपाशा बसु की बेटी को दिए गिफ्ट..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 05 July, 2024 05:36:38 PM

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हैं। इस बात का खुलासा करने के बाद उन्होंने हाल ही में पहली कीमोथैरेपी करवाई और अब उन्होंने अपने बाल भी काट लिए हैं। इस बीमारी से जूझने की घोषणा करने के बाद हिना के हाथों से एक फिल्म भी छूट गई है। रातों-रात उन्हें एक फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है। वहीं, एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बिपाशा बसु इन दिनों दोनों ही अपनी बच्चियों संग मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच हाल ही में आलिया ने बिपाशा की बेटी देवी पर खूब सारा प्यार उड़ेला है। उन

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हैं। इस बात का खुलासा करने के बाद उन्होंने हाल ही में पहली कीमोथैरेपी करवाई और अब उन्होंने अपने बाल भी काट लिए हैं। इस बीमारी से जूझने की घोषणा करने के बाद हिना के हाथों से एक फिल्म भी छूट गई है। रातों-रात उन्हें एक फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है। वहीं, एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बिपाशा बसु इन दिनों दोनों ही अपनी बच्चियों संग मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच हाल ही में आलिया ने बिपाशा की बेटी देवी पर खूब सारा प्यार उड़ेला है। उन्होंने नन्ही देवी को कुछ खास गिफ्ट किए हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की कुछ बड़ी खबरें..
 

कृति खरबंदा ने पति के लिए बनाया स्वादिष्ट हेल्दी मील, तस्वीरें शेयर कर पुलकित ने लिखा-लंच बाय वाइफ़ी

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बी-टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। अपनी करिश्माई उपस्थिति और एक-दूसरे के प्यार के लिए जाने जाने वाले इस जोड़े ने बार-बार दर्शकों के दिलों पर राज किया है और इसका एक हालिया उदाहरण तब देखने को मिला जब पुलकित सम्राट ने कृति खरबंदा द्वारा पकाए गए हेल्दी मील की तस्वीर शेयर की।

 

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड देख गर्व से चौड़ा हुआ शाहरुख का दिल 

टी 20 विश्व कप का मैच जीतने के बाद टीम इंडिया हाल ही में देश वापस लौटी है। बारबाडोस से वापस लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का देश में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया की विक्ट्री परेड भी अब ऐतिहासिक बन गई है, क्योंकि इस  परेड को देखने लाखों फैंस मुंबई की सड़कों पर नजर आए। वहीं, अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

प्रेग्नेंसी में पति प्रिंस संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करती दिखीं युविका चौधरी, पिंक ड्रेस में पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप


टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। लाइफ में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को लेकर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। दोनों इस फेज को यादगर बनाते हुए जी रहे हैं। हाल ही में युविका ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है और पति संग क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। कपल के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

जहीर संग शादी के बाद बदली सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर जिंदगी की नई शुरुआत की है। शादी के कुछ दिनों बाद ही कपल हनीमून पर निकला था, जहां से उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। वहीं, हाल ही में सोना ने एक फोटो शेयर कर बताया कि जहीर संग शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी जिंदगी बदल गई है। एक्ट्रेस का किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
 

सुजैन खान के अर्सलान गोनी संग रिश्ते से मां को नहीं है कोई दिक्कत, बोलीं- मुझे खुशी है दोनों एक साथ खुश हैं

फेमस इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान एक्टर ऋतिक रोशन से तलाक के बाद अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। उन्हें अक्सर एक साथ इवेंट और पार्टीज में स्पॉट किया जाता है, जहां दोनों लविंग केमिस्ट्री बनाते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार दोनों के शादी करने की भी चर्चा उठी है। अब हाल ही ने सुजैन की मां ने अपनी बेटी के अर्सलान संग रिश्ते पर खुलकर बात की है। 

 

आलिया ने बिपाशा बसु की बेटी पर उड़ेला प्यार, नन्ही देवी को गिफ्ट किए कपड़े और किताबें

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बिपाशा बसु इन दिनों दोनों ही अपनी बच्चियों संग मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच हाल ही में आलिया ने बिपाशा की बेटी देवी पर खूब सारा प्यार उड़ेला है। उन्होंने नन्ही देवी को कुछ खास गिफ्ट किए, जिसकी झलक बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस को दिखाई है और साथ ही आलिया को थैंक्स भी कहा है।
 
ब्रेस्ट कैंसर की घोषणा के बाद रातों-रात इस फिल्म से रिप्लेस हुईं हिना खान 
 

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हैं। इस बात का खुलासा करने के बाद उन्होंने हाल ही में पहली कीमोथैरेपी करवाई और अब उन्होंने अपने बाल भी काट लिए हैं। वह बहुत बहादुर होकर इस खतरनाक बीमारी से लड़ रही हैं। वहीं, इस बीमारी से जूझने की घोषणा करने के बाद हिना के हाथों से एक फिल्म भी छूट गई है। रातों-रात उन्हें एक फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है।

 

ब्रेकअप की खबरों के बीच सैलून को बाहर स्पॉट हुईं मलाइका

 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले कई दिनों से बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, अभी तक न अर्जुन और न ही मलाइका ने इन खबरों कोई रिएक्ट नहीं किया है। इन सब अफवाहों के बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला। अब मलाइका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 

Content Writer: suman prajapati

bollywood top newsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...