main page

मौत से पहले इलेक्ट्रिक शॉक, हड्डियां तोड़ी..रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्शन की करतूत का हुआ भंडाफोड़

Updated 17 June, 2024 04:24:25 PM

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप पर एक फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा सहित 17 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अब हाल ही में रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट से पता चला है कि दर्शन और उसके

बॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप पर एक फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा सहित 17 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अब हाल ही में रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट से पता चला है कि दर्शन और उसके सहयोगियों ने बहुत बुरी तरह रेणुकास्वामी को मौत के घाट उतारा था।

रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस ने बताया था कि उसने दर्शन की करीबी मित्र, एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। इस बात से नाराज दर्शन ने रेणुकास्वामी के नाम की सुपारी दी और उसकी हत्या करवा दी। पुलिस के अनुसार, दर्शन लगातार हत्यारों के संपर्क में थे और रेणुकास्वामी को अगवा कर पहले उनके पास भी लाया गया था। 


Bollywood Tadka

 

पुलिस ने बताया कि रेणुकास्वामी को हत्या से पहले इलेक्ट्रिक शॉक देकर टॉर्चर किया गया था। मामले में गिरफ्तार धनराज नाम के व्यक्ति ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि रेणुकास्वामी को शॉक देने के लिए एक डिवाइस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने ये डिवाइस भी बरामद कर ली है।

Bollywood Tadka

 

इससे पहले सामने आई जानकारी में बताया गया था कि रेणुका स्वामी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने उसके शरीर पर गर्म लोहे की रॉड से दागे जाने के निशान पाए। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी नाक, जीभ काट डाली गई थी और जबड़ा भी तोड़ कर अलग कर दिया गया था। इसके साथ-साथ पूरे शरीर पर अनगिनत हड्डियां टूटी हुई थीं। ऐसा लगता था कि जैसे उसे दीवार से टकरा कर मारा गया है। उसके स्कल यानी खोपड़ी में फ्रैक्चर के निशान मिले.

ऑटोरिक्शा चालक और दर्शन के फैनक्लब के सदस्य रेणुकास्वामी को पवित्रा गौड़ा को अपमानजनक संदेश भेजने के बाद 8 जून को चित्रदुर्ग जिले से कथित तौर पर किडनैप किया गया था। बाद में उनका शव बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज के पास मिला था।

बता दें, दर्शन कन्नड़ सिनेमा का एक जाना-माना चेहरा हैं। वे कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्मों करिया, कालासिपाल्या, गज, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजमन, रॉबर्ट, कातेरा जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्हें 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है, लेकिन उनकी इस घिनौनी करतूत के बाद हर कोई उन्हें सजा दिलाने की बात कर रहा है।


 

Content Writer: suman prajapati

Renuka Swamipostmortem reportexposeDarshanmisdeedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...