main page

रितुपर्णा सेनगुप्ता पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां नंदिता का निधन

Updated 24 November, 2024 10:47:51 AM

फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां नंदिता सेनगुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रही। उनका शनिवार दोपहर तीन बजे निधन हो गया। मां के इस दुनिया से चले जाने से रितुपर्णा बेहद सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां संग एक तस्वीर शेयर कर इस दुखद समाचार की जानकारी दी है, जिसके बाद सभी उन्हें हौंसला दे रहे हैं।

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां नंदिता सेनगुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रही। उनका शनिवार दोपहर तीन बजे निधन हो गया। मां के इस दुनिया से चले जाने से रितुपर्णा बेहद सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां संग एक तस्वीर शेयर कर इस दुखद समाचार की जानकारी दी है, जिसके बाद सभी उन्हें हौंसला दे रहे हैं। 

Bollywood Tadka


रितुपर्णा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- मेरी मां नंदिता सेनगुप्ता का आज दोपहर निधन हो गया। मैं अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों से अनुरोध करती हूं कि वे उन्हें देखने के लिए रात 8 बजे 5बी, रॉबिन्सन स्ट्रीट, कंचनजंघा अपार्टमेंट में एकत्रित हों। आपका धैर्य और सहानुभूति ही वह है जिसकी हम अपेक्षा करते हैं। धन्यवाद.


बता दें, रितुपर्णा की मां कई दिनों से किडनी की समस्या के कारण बीमार चल रही थीं। उन्हें लगभग 15 दिनों से कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। हालांकि, इलाज के बीच ही वह इस दुनिया से चल बसीं। शनिवार दोपहर उनका निधन हो गया।

 

वहीं, एक्ट्रेस रितुपर्णा अपनी मां की बीमारी को लेकर काफी परेशान रहती थीं और वे अपना ज्यादातर समय मां के साथ हॉस्पिटल में बिता रही थीं। 7 नवंबर को एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपने जन्मदिन के दिन खुश नहीं है, क्योंकि उनकी मां बीमार है। हालांकि इसके बाद रितुपर्णा की मां नंदिता सेनगुप्ता गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं, जिसके बाद उनको तुरंत कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


एक्ट्रेस ने अपनी मां की बीमारी के बारे में बताया था कि वह लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। हाल ही में ये समस्या और भी बढ़ गई, उन्हें लगातार डायलिसिस कराना पड़ता था।उनकी मां किडनी के साथ-साथ सांस की भी समस्या से भी परेशान थीं।

रितुपर्णा सेनगुप्ता की असिस्टेंट शर्मिष्ठा मुखोपाध्याय ने बताया कि एक्ट्रेस अपनी मां की मौत से मानसिक रूप से टूट गई हैं। वह हमेशा इमोशनली अपनी मां पर निर्भर रहती थी, इसलिए अपनी मां के निधन के बाद उन्होंने अपनी बोलने की क्षमता भी खो दी है।

Content Writer: suman prajapati

Rituparna SenguptamotherNandita Senguptapassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...