विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 17' का आज वीकेंड का वार है। 17 नवंबर, शुक्रवार को होस्ट सलमान खान आएंगे। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में सलमान बिना नाम लिए कुछ कंटेस्टेंट्स पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।कयास लगाया जा रहा है कि वो यूके 07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल को ग्रिल कर रहे हैं।
17 Nov, 2023 11:41 AMमुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 17' का आज वीकेंड का वार है। 17 नवंबर, शुक्रवार को होस्ट सलमान खान आएंगे। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में सलमान बिना नाम लिए कुछ कंटेस्टेंट्स पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।कयास लगाया जा रहा है कि वो यूके 07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल को ग्रिल कर रहे हैं।
सलमान खान कह रहे हैं-'कुछ ऐसे लोग हैं इस घर में जो मुझे गलत समझते हैं। समझिएगा। बेशक समझिएगा। और जो आपको करना है वो आप करें, मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।' मालूम हो कि अनुराग शुरुआत से ही कभी बिग बॉस तो कभी सलमान खान को लेकर शिकायत कर रहे हैं। पहले उनका कहना था कि उन्हें दिखाया नहीं जा रहा है, जब उन्हें दिखाया जाने लगा तो उन्होंने ये आरोप लगाया कि उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।'
बता दें कि अनुराग शो में शुरुआत से ही बिग बॉस से खफा नजर आ रहे हैं। शो के पहले 'वीकेंड का वार' के बाद उन्होंने मेकर्स पर टीवी एक्टर्स को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाया था।उनके इस आरोप के बाद सलमान खान और बिग बॉस ने उन्हें ये 'रियलिटी चेक'कराया था। सलमान ने उन्हें ये दिखाया कि किस तरह वो खुद बिग बॉस के घर में बिलकुल भी एक्टिव नहीं हैं। बिग बॉस ने सबूत के तौर पर उन्हें कुछ फोटो भी दिखाई। जहां वो दिन में भी सोते हुए नजर आ रहे थे। कई बार बिग बॉस के घर में अनुराग ओवर कॉन्फिडेंट भी नजर आते हैं। उन्होंने कई बार अपने फैंस को लेकर भी बातें की।
कुछ दिन पहले ही में हिंसा करने की वजह से सजा के तौर पर बिग बॉस ने अनुराग को पूरे सीजन के लिए 'नॉमिनेट' कर दिया था। इस सजा के बाद अनुराग फिर एक बार बिग बॉस के सामने शिकायत करते हुए नजर आए सबसे पहले कंफेशन रूम में जाकर उन्होंने बिग बॉस से कहा कि वो शो क्विट करना चाहते हैं।जब बिग बॉस ने उन्हें याद दिलाया कि अगर वो खुद की मर्जी से शो छोड़ना चाहते हैं, तो उन्हें पेनल्टी भरनी पड़ेगी। उन्होंने सलमान खान पर निशाना भी साधा। उन्होंने बिग बॉस से कहा कि वो चाहते हैं कि ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान उनकी ‘ब्रो सेना’ पर बात न करें। अनुराग ने कहा कि वो बिग बॉस में ब्रो सेना की वजह से नहीं आए हैं और वो नहीं चाहते कि उनको लेकर सलमान कोई मजाक उड़ाए।
अब देखना है कि सलमान खान की बातें सुनकर क्या अनुराग बिग बॉस के होस्ट से माफी मांगेंगे या फिर सलमान पर कोई और इल्जाम लगाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा।