बिग बॉस में नजर आ चुकी हरियाणा की मशहूर डासंर और सिंगर सपना चौधरी अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने लोगों के दिलों में अपने दम पर खास जगह बनाई हैं। अपने डांस से लोगों का दिल धड़काने वाली हसीना ने गॉर्जियस तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। उनकी इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। सपना चौधरी ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने पिंक एंड व्हाइट कलर का घाघरा
04 Apr, 2021 03:59 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस में नजर आ चुकी हरियाणा की मशहूर डासंर और सिंगर सपना चौधरी अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने लोगों के दिलों में अपने दम पर खास जगह बनाई हैं। अपने डांस से लोगों का दिल धड़काने वाली हसीना ने गॉर्जियस तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। उनकी इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
सपना चौधरी ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने पिंक एंड व्हाइट कलर का घाघरा चोली पहना हुआ है और सिर पर पल्ला किया है।
पिंक ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लू कलर की बिंदी लगाई हुई है। कानों में सिल्वर कलर के इयररिंग्स के साथ माथे पर मैचिंग झालर टीका लगाया हुआ है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे पिंक पसंद है लेकिन ब्लू के साथ...।' फैंस सपना की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो सपना चौधरी जल्द ही भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं।