main page

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड देख गर्व से चौड़ा हुआ शाहरुख का दिल, बोले-अपने लड़कों को हमें महान ऊंचाइयों पर ले जाते देखना..

Updated 05 July, 2024 09:50:49 AM

टी 20 विश्व कप का मैच जीतने के बाद टीम इंडिया हाल ही में देश वापस लौटी है। बारबाडोस से वापस लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का देश में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया की विक्ट्री परेड भी अब ऐतिहासिक बन गई है, क्योंकि इस  परेड को देखने लाखों फैंस मुंबई की सड़कों पर नजर

बॉलीवुड तड़का टीम. टी 20 विश्व कप का मैच जीतने के बाद टीम इंडिया हाल ही में देश वापस लौटी है। बारबाडोस से वापस लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का देश में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया की विक्ट्री परेड भी अब ऐतिहासिक बन गई है, क्योंकि इस  परेड को देखने लाखों फैंस मुंबई की सड़कों पर नजर आए। वहीं, अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

 

शाहरुख ने अपने एक्स अकाउंट पर मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया की विक्ट्री परेड का एक वीडियो रीपोस्ट किया और टीम को बधाई दी। साथ ही अपनी खुशी भी व्यक्त की। एक्टर ने लिखा - 'टीम इंडिया के खिलाड़ियों को यूं खुश और इमोशनल देखकर मेरा दिल भी गर्व से भर गया है। एक भारतीय के तौर पर यह एक बहुत ही शानदार पल है। अपने लड़कों को हमें इतनी महान ऊंचाइयों पर ले जाते देखना!!! मेरी टीम इंडिया, आप सभी को ढेर सारा प्यार... और अब रात भर नाचो। बहुत बहुत बधाई  बीसीसीआई, जयशाह और पूरे सहयोगी स्टाफ को जिसने पर्दे के पीछे बिना थके,बिना हार माने परिश्रम किया है ताकि हमारे लड़के आगे बढ़ सकें!'

 

वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान की बात करें तो एक्टर को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में मानद लेपर्ड अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाना है। यह अवॉर्ड हासिल करने वाले वह पहले भारतीय एक्टर बनेंगे, जो कि देश के लिए बहुत सम्मान की बात है। किंग खान को यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय करियर के लिए दिया जाना है, जिसमें विभिन्न शैलियों की 100 से अधिक फिल्में शामिल हैं।

Content Writer: suman prajapati

Shah Rukh KhanfeelpridewatchingTeam Indiavictory paradeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...