main page

शाहरुख खान के एकदम चड्डी-बड्डी यार थे ऋतुराज सिंह, कहते थे- 'मैं मुसीबत में हुआ तो सबसे पहले वही मेरे पास आएगा'

Updated 20 February, 2024 12:21:05 PM

अभी लोग 'दंगल' की छोटी बबीता यानी सुहानी भटनागर के निधन से उबरे नहीं थे कि बी-टाउन से एक बुरी खबर आ गई। खबर आई की ऋतुराज सिंह का निधन हो गया। एक्टर के  निधन से सबका दिल दहला दिया। ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। टीवी के साथ-साथ ऋतुराज सिंह फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।  बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि ऋतुराज सिंह, शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों स्ट्रगल के दिनों के साथी थी, और साथ में खूब थिएटर भी किया थ। ऋतुराज सिंह हमेशा कहते थे कि जब भी कभी वह मुसीबत होंगे

मुंबई: अभी लोग 'दंगल' की छोटी बबीता यानी सुहानी भटनागर के निधन से उबरे नहीं थे कि बी-टाउन से एक बुरी खबर आ गई। खबर आई की ऋतुराज सिंह का निधन हो गया। एक्टर के  निधन से सबका दिल दहला दिया। ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। टीवी के साथ-साथ ऋतुराज सिंह फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।  बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि ऋतुराज सिंह, शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों स्ट्रगल के दिनों के साथी थी, और साथ में खूब थिएटर भी किया थ। ऋतुराज सिंह हमेशा कहते थे कि जब भी कभी वह मुसीबत होंगे, तो शाहरुख ही सबसे पहले उनके पास आएंगे।

Bollywood Tadka


ऋतुराज सिंह और शाहरुख खान ने बैरी जॉन के एक्टिंग स्टूडियो से शुरुआत की थी। दोनों को एक्टिंग का चस्का था, हीरो बनना चाहते थे, तो इसलिए थिएटर से शुरुआत की। दोनों बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप TAG यानी Theatre Action Group का हिस्सा थे। दिल्ली में रहने के दौरान ऋतुराज सिंह और शाहरुख की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी।

ऋतुराज और शाहरुख की उम्र में सिर्फ एक साल का फासला था। ऋतुराज बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप में 11 साल से जुड़े थे। लेकिन शाहरुख उनके पांच साल बाद थिएटर से जुड़े थे। इसके बावजूद दोनों की पक्की दोस्ती हो गई थी।

Bollywood Tadka

 ऋतुराज सिंह ने शाहरुख के 50वें बर्थडे पर एक वेब पोर्टल से बातचीत में कई किस्से शेयर किए थे। ऋतुराज ने बताया था कि वह और शाहरुख एकदम चड्डी-बड्डी यार थे। दोनों एक-दूसरे के कपड़े भी पहन लेते थे। जब भी वक्त मिलता तो शाहरुख और ऋतुराज सिंह साथ में वक्त गुजारते। शाहरुख कई बार ऋतुराज को अपनी वैनिटी वैन में बुला लेते और साथ में सिगरेट पीते थे।

Bollywood Tadka

थिएटर के बाद जहां शाहरुख बड़े स्टार बन गए।  वहीं ऋतुराज सिंह स्ट्रगल ही करते रह गए। लेकिन उनके अंदर कभी जलन की भावना नहीं आई। ऋतुराज को यह देखकर बहुत खुशी होती थी कि शाहरुख जब भी उनसे मिलते तो वही पुराने दोस्त की तरह मिलते थे। यही नहीं, वह अपने बाकी दोस्तों से भी ऋतुराज सिंह को यह कहकर मिलवाते कि वह उनका सबसे पुराना दोस्त है। 

Bollywood Tadka


ऋतुराज ने हिटलर दीदी, शपथ, अदालत, आहट, दीया और बाती,ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज में काम किया। आखिरी बार उन्हें अनुपमा में देखा गया था। वह 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण धवन के पिता बने। इसके अलावा उन्होंने 'हम तुम और घोस्ट', 'यारियां 2' और 'सत्यमेव जयते 2' जैसी फिल्में और कई वेब सीरीज कीं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Shah Rukh KhanRituraj SinghBest friendstruggling daysBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...