एक्टर शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में शाहिद ने कबीर लुक में तस्वीर और वीडियो शेयर किए हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं।
20 Jun, 2021 07:43 PMमुंबई. एक्टर शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में शाहिद ने कबीर लुक में तस्वीर और वीडियो शेयर किए हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं।
तस्वीर और वीडियो में शाहिद ब्लैक कुर्ते में नजर आ रहे हैं। एक्टर के बाल बढ़े हुए हैं। शाहिद ने शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में शाहिद बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। एक्टर जबरदस्त अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। फैंस इस और वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
काम की बात करें तो शाहिद बहुत जल्द फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाले हैं। जिसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकटर का किरदार निभा रहे हैं।