बचपन में आप सभी ने शक्तिमान सीरियल देखा होगा। इसमें शक्तिमान और गंगाधर का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना लोगों के बीच काफी फेमस हुए थे। मुकेश खन्ना ने इसी के साथ टीवी की पसंदीदा शो महाभारत भी किया जो दर्शकों को खूब पंसद आया। मुकेश खन्ना ने इस शो में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद ये टीवी शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कई जानी मानी हस्तियों ने महाभारत का रीमेक किया।
09 Aug, 2019 09:08 PMमुंबईः बचपन में आप सभी ने शक्तिमान सीरियल देखा होगा। इसमें शक्तिमान और गंगाधर का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना लोगों के बीच काफी फेमस हुए थे। मुकेश खन्ना ने इसी के साथ टीवी की पसंदीदा शो महाभारत भी किया जो दर्शकों को खूब पंसद आया। मुकेश खन्ना ने इस शो में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद ये टीवी शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कई जानी मानी हस्तियों ने महाभारत का रीमेक किया।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/21_04_500558936maha-collage-newse.jpg)
हर बार यह कुछ अलग अंदाज में सामने आया। इन्ही में से एक है एकता कपूर, जिसने महाभारत रीमेक बनाया। इसी को लेकर मुकेश खन्ना ने पिछले दिनों अपने फेसबुक पेज से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह एकता कपूर को इस बात के लिए लताड़ रहे हैं कि उन्होंने महाभारत को मॉर्डनाइज कर दिया है। वीडियो में मुकेश खन्ना ने महाभारत की स्टोरीलाइन बदलने और चीजों को हद से ज्यादा मॉर्डन बनाने के लिए एकता कपूर को लताड़ लगाई है।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/21_05_291026936ekta-(1).jpg)
मुकेश खन्ना कह रहे हैं, "मैंने बहुत वक्त पहले एकता से कह दिया था कि तुम्हारी महाभारत नहीं चलेगी। उन्होंने द्रोपदी को टैटू लगा दिया है और पांडव 6 पैक वाले हैं।" मुकेश ने कहा, "वह 15 फिल्मों के हीरो थे और बावजूद इसके उन्होंने मुकुट पहनकर ऑडीशन दिया था।"
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/21_05_496634936mahamacho_full1.jpg)
लेकिन आजकल हीरो का चुनाव 6 पैक देखकर होने लगा है, जो कि काफी शर्मनाक बात है।