एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। हाल ही वह उज्जैन में महाकालेश्वर भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए। इस यात्रा की तस्वीरें शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक
01 Feb, 2025 12:45 PMमुंबई. एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। हाल ही वह उज्जैन में महाकालेश्वर भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए। इस यात्रा की तस्वीरें शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
तस्वीरों को इंंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शेफाली ने कैप्शन लिखा-जय श्री महाकाल!
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस मंदिर में दोनों हाथ जोड़े और माथे पर तिलक लगाए भक्ति के रंग में रंगी दिख रही हैं।
एक तस्वीर में वह शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर पोज दे रही हैं।
फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।