उंटअश्लील वीडियो मामले में फंसे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पूरे 2 महीनों बाद जेल से बाहर आ गए हैं। बीते मंगलवार राज को जेल से रिहा किया गया था, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें खूब वायरल हुईं। राज कुंद्रा को जमानत मिलने से जहां उनका परिवार खुश हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। आम लोगों के साथ अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी उनकी जमानत पर तंज कसा है।
22 Sep, 2021 10:48 AMबॉलीवुड तड़का टीम. अश्लील वीडियो मामले में फंसे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पूरे 2 महीनों बाद जेल से बाहर आ गए हैं। बीते मंगलवार राज को जेल से रिहा किया गया था, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें खूब वायरल हुईं। राज कुंद्रा को जमानत मिलने से जहां उनका परिवार खुश हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। आम लोगों के साथ अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी उनकी जमानत पर तंज कसा है।
शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में राज कुंद्रा के ट्विटर अकाउंट के बायो का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'क्या प्यारा सा ट्विटर बायो है।'
राज कुंद्रा ने ट्विटर बायो में लिखा हुआ है, 'रास्तों का सही चुनाव ही जिंदगी है।'
बता दें इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा को लेकर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर भी तंज कसा था। दरअसल, बीते दिनों शिल्पा माता वैष्णों देवी के दर्शन करने गई थीं। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। एक्ट्रेस का एक वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन ने शिल्पा पर तंज कसते लिखा था, 'दीदी, आप तो नियमित रूप से योग और व्यायाम करती हैं तो माता वैष्णो देवी जी के पास चलकर जाने में दिक्कत क्यों हुई?'