main page

सोनाक्षी के ससुराल पहुंचे पिता शत्रुघ्न सिन्हा, होने वाले दामाद के साथ पैपराजी के सामने दिए पोज

Updated 21 June, 2024 01:42:09 PM

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही है। इसी बीच खबरें आ रही थी कि सोनाक्षी के अचानक शादी करने से पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम और भाई लव नाराज हैं। ये भी कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी में भी शामिल नहीं होंगे। लेकिन उन्होंने इन सारी खबरों को खारिज कर दिया था। अब हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किए गए हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही है। इसी बीच खबरें आ रही थी कि सोनाक्षी के अचानक शादी करने से पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम और भाई लव नाराज हैं। ये भी कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी में भी शामिल नहीं होंगे। लेकिन उन्होंने इन सारी खबरों को खारिज कर दिया था। अब हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किए गए हैं। 

Bollywood Tadka
देर रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी के होने वाले ससुराल यानी जहीर के घर गए। उनके साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद रहीं। सोनाक्षी भी अपने माता-पिता के साथ गई। आधी रात को जहीर अपने होने वाले ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को घर के बाहर कार के पास छोड़ने आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में हम देख सकते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा जहीर के घर से निकल रहे हैं और उनके होने वाले दामाद उन्हें छोड़ने आए हैं। दोनों ने पैपराजी के सामने पोज दिए। ससुर और दामाद ने एक-दूसरे को साइड हग किया। जहीर ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दिए। वहीं सोनाक्षी व्हाइट कलर का कुर्ते-पायजामे में नजर आई लेकिन वह बिना पैपराजी को पोज दिए ही चली गई।
Content Editor: Parminder Kaur

sonakshi sinhafathershatrughan sinhazaheer iqbalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...