बी-टाउन की मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता 18 साल बड़े बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप मिश्रा संग गुपचुप शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने बीते शुक्रवार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर किया और रात को अपने खास दोस्तों और करीबी सदस्यों को वेडिंग पार्टी दी। मसाबा की वेडिंग पार्टी में उनकी
28 Jan, 2023 01:20 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन की मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता 18 साल बड़े बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप मिश्रा संग गुपचुप शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने बीते शुक्रवार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर किया और रात को अपने खास दोस्तों और करीबी सदस्यों को वेडिंग पार्टी दी। मसाबा की वेडिंग पार्टी में उनकी बेस्ट फ्रेंड सोनम कपूर ने शानदार एंट्री मारी। इस दौरान सबकी निगाहें सोनम के लुक पर टिक गईं। अब पार्टी से उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो फ्रेंड मसाबा गुप्ता की वेडिंग पार्टी में सोनम कपूर ब्लैक कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
व्हाइट बॉर्डर वाले अनारकली के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया।
रेड लिपस्टिक, पर्ल व्हाइट चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपने लुक करते हुए सोनम सबका ध्यान अपनी ओर खींचती दिखीं।
फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
बता दें, सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड और डिजाइनर मसाबा गुप्ता 27 जनवरी को एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी रचाई। दोनों की ये दूसरी शादी है।