main page

सनी देओल की फिल्म घायल का बनेगा सीक्वल, नजर आएंगे इस अवतार में

Updated 09 August, 2018 10:16:13 PM

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। बता दें राज कुमार संतोषी निर्देशित वर्ष 1990 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म घायल...

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) अपनी सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। बता दें राज कुमार संतोषी निर्देशित वर्ष 1990 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म घायल में सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सनी देओल घायल का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह निर्देशन का मूड बना रहे हैं। फिल्म के कलाकार और निर्देशों के बीच नियमित बैठकें हो रही हैं,वहीं जरूरत के अनुसार स्क्रिप्ट में भी मामूली बदलाव किए जा रहे हैं।  

घायल फिल्म की कहानी

घायल फिल्म की कहानी में आखिर में पुलिस सनी देओल को पकड़कर ले जाती है। माना जा रहा है कि घायल दो की कहानी वहीं से शुरू होगी। यानी सनी के जेल से बाहर आने के बाद क्या हुआ उस कहानी पर घायल 2 बनेगी। सनी देओल मनाली जा रहे हैं जहां वह स्क्रिप्ट पढ़ेंगे। 

सनी देओल ने कहा, मैं पहले भी इसका दूसरा पार्ट बनाना चाहता था, लेकिन तब बॉलीवुड में सीक्वल बनाने को कोई चलन नहीं था। घायल 2 फिल्म में सनी देवल भ्रष्ट ऑफिसरों को बेनकाब करते दिखेंगे। फिल्म की कहानी की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि 14 साल जेल में गुजारने के बाद जब सनी बाहर आता है और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की कसम खाते हैं। सनी इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में हैं।


 

: Pawan Insha

सनी देओल की फिल्मघायल फिल्मsunny deolghayal moviebollywood hindi newsbollywood celebrity newslatest bollywood news

loading...