करीना कपूर और सैफ अली खान का बड़ा शहजादा तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल चुराता नजर आता है। जब भी तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आती हैं, फैंस उनपर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में करीना ने अपने बेटे की खेतों से खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
30 Aug, 2022 01:53 PMबॉलीवुड तड़का टीम. करीना कपूर और सैफ अली खान का बड़ा शहजादा तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल चुराता नजर आता है। जब भी तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आती हैं, फैंस उनपर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में करीना ने अपने बेटे की खेतों से खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
करीना कपूर ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें तैमूर हरे भरे खेतों में हाथ में मूली लिए नजर आ रहा है।
कुछ तस्वीरें में वह अपने हाथों से खेतों में से मूली उखाड़ता भी दिख रहा है। इस दौरान तैमूर काफी इनोसेंट नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-गरम गरम मूली के परांठे with घी for lunch इसके साथ उन्होंने #TimTim #Homegrown #Plant #Grow #Eat भी लिखा।
करीना के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और तैमूर की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो करीना कपूर खान को हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा में देखा गया। इस फिल्म में वह सुपरस्टार आमिर खान के साथ नजर आईं। हालांकि, उनकी यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई।