''द फेम गेम'' एक्टर और यूट्यूबर गगन अरोड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। गगन अरोड़ा ने बीते महीने लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मुदिता संग सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें उन्होंने 21 मार्च को फैंस संग शेयर की। वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर गगन ने खुलासा किया कि 2 साल पहले जब उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी मुदिता को देखा था तो अपने दोस्तों से कहा था कि वह उनकी ''भाभी'' बनने वाली हैं।
22 Mar, 2022 10:32 AMमुंबई: 'द फेम गेम' एक्टर और यूट्यूबर गगन अरोड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। गगन अरोड़ा ने बीते महीने लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मुदिता संग सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें उन्होंने 21 मार्च को फैंस संग शेयर की। वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर गगन ने खुलासा किया कि 2 साल पहले जब उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी मुदिता को देखा था तो अपने दोस्तों से कहा था कि वह उनकी 'भाभी' बनने वाली हैं।
लुक की बात करें तो गगन अरोड़ा गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उन्होंने सिर पर पगड़ी बांध रखी हैं। वहीं उनकी दुल्हनिया रेड कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं।
हाथों में सजी मेहंदी, चूड़ा और कलीरे दुल्हन बनीं मुदिता के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इसके साथ ही मांग पट्टी,मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। शादी की तस्वीरें शेयर कर गगन ने लिखा-'लगभग एक महीने पहले, लहर के अंत में बहुत सारे प्रतिबंधों और परिवार और दोस्तों की एक बहुत छोटी सभा के साथ हमने इस नई यात्रा की शुरुआत की। आप मुझे हर रोज खुश करती हैं, चाहे वह आपके महंगे लहंगे में हो या आपके आरामदायक पजामे में, आप मुझे हर रोज एक बेहतर इंसान बनाती हैं, चाहे वह आपके भारी शादी के मेकअप में हो या सीधे बेड लुक में।'
गगन ने आगे लिखा- उसने (मुदिता) कहा कि अगर मुझे वो पसंद है, तो एक अंगूठी पहना दूं तो मैंने पहना दी। किस लीचड़ के साथ फस गई है, कुछ दिनों में पता चलेगा। तब तक के लिए मिसेज अरोड़ा का स्वागत नहीं करोगे। वहीं, इसके साथ गगन ने दूसरी फोटो, जिसमें गगन और उनकी पत्नी भागते हुए दिख रहे हैं, के लिए लिखा कि यह हमारा प्लान बी था, अगर घरवाले नहीं मानते तो। PS- आज से 12 साल पहले मुदिता को देखकर अपने दोस्तों को कहा था कि यही तुम्हारी भाभी बनेगी।
गगन के फोटो शेयर करने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। फैंस से लेकर स्टार्स तक ने गगन की तस्वीरों पर कमेंट किया।
गगन अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म स्त्री से की थी।वह कई वेब सीरीज में भी नजर आए हैं। वह कॉलेज रोमांस, गर्ल्स होस्टल, टब्बर जैसी कई शोज का हिस्सा रहे हैं।