main page

निया शर्मा को मिला ईडी का समन, अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शत्रुघ्न सिन्हा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 03 July, 2024 06:47:37 PM

'एक हजारों में मेरी बहना है' फेम निया शर्मा विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस को ईडी का समन मिला है।वहीं, टीवी स्टार क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही से पूछताछ की गई है। वहीं, दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद उनके फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित नजर आए थे। इसी बीच अब राहत की खबर सामने आई है। शत्रुघ्न को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'एक हजारों में मेरी बहना है' फेम निया शर्मा विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस को ईडी का समन मिला है।वहीं, टीवी स्टार क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही से पूछताछ की गई है। वहीं, दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद उनके फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित नजर आए थे। इसी बीच अब राहत की खबर सामने आई है। शत्रुघ्न को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

'कल्कि 2898 AD' देख पत्नी दीपिका पादुकोण के फैन हुए रणवीर सिंह, बोले-तुम्हारी कोई तुलना नही हैं

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों खूब चर्चा में हैं। एक तरफ तो दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं, तो दूसरी तरफ हाल ही में उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई है, जिसमें उनके काम को खूब पसंद इसी बीच उनके पति रणवीर सिंह ने भी फिल्म के लिए अपनी प्रेग्नेंट वाइफ की तारीफों के पुल बांधे हैं।

 

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खास पोस्ट, बेटी और दामाद को बताया- 'मेड फॉर ईच अदर' कपल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभचिंतकों से शादी की खूब बधाइयां मिली, वहीं कई यूजर्स कपल को जमकर ट्रोल भी करते नजर आए। इसी बीच सोनाक्षी के पिता ने अपने बेटी-दामाद के लिए एक पोस्ट किया है और बताया कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 It's Movie Time: देर रात पत्नी की फिल्म देखने थिएटर पहुंचे रणवीर, पति का हाथ थामे मॉम-टू-बी दीपिका ने खींचा सबका ध्यान

 
 बी-टाउन कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। इससे पहले दोनों एक दूजे खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ संग बीती रात उनकी मूवी कल्कि 2898 AD देखी और इसके बाद दोनों को थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया, जहां कपल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। अब दीपवीर की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

क्या फिर से पापा बनने वाले हैं 56 के अरबाज खान? बीवी शूरा संग मैटरनिटी हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए एक्टर
 

सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर अरबाज खान ने पिछले साल दिसंबर में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं, बीती रात इस कपल को मैटरनिटी अस्पताल के बाहर देखा गया, जिसके बाद अफवाहें उड़ने लगीं कि कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है। हॉस्पिटल के बाहर से कपल का वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

हिंदू ग्रंथ ही बाकी रह गए..कल्कि 2898 एडी की कहानी पर मुकेश खन्ना ने जताई आपत्ति 

नाग अश्विन की निर्देशित फिल्म कल्कि 2898 एडी देश-विदेश में खूब धूम मचा रही है। फिल्म को दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी यह छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। लेकिन लगता है कि टीवी सीरियल महाभारत के भीष्म पितामह यानी एक्टर मुकेश खन्ना को फिल्म से आपत्ति है। हाल ही में उन्होंने फिल्म की कहानी पर तंज कसा है।

 

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शत्रुघ्न सिन्हा, सर्जरी की अफवाहों का किया खंडन

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद उनके फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित नजर आए थे। इसी बीच अब राहत की खबर सामने आई है। शत्रुघ्न को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से घर पहुंचने के बाद एक्टर ने पहली बार अपनी सेहत और बेटी सोनाक्षी की शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

 

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने भेजा निया शर्मा को समन, क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही से हुई पूछताछ

'एक हजारों में मेरी बहना है' फेम निया शर्मा विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस को ईडी का समन मिला है।  वहीं, टीवी स्टार क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही से पूछताछ की गई है। तो आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है..

 

बहन सोनाक्षी के ससुराल वालों से रिश्ता नहीं रखना चाहते लव सिन्हा! वायरल हुआ ट्वीट तो किया डिलीट
 

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी के साथ ही उनके भाई लव सिन्हा भी खूब चर्चा में हैं, क्योंकि वह अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हुए थे और उनकी गैरमौजूदगी पर लोगों ने कई सवाल भी उठाए थे। बाद में लव सिन्हा ने पोस्ट के जरिए ये कंफर्म किया कि वे सच में शादी में शामिल नहीं हुए थे। वहीं अब उनका एक नया ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे वह डिलीट कर चुके हैं।

Content Writer: suman prajapati

top NewsNia SharmaED summonsShatrughan SinhadischargehospitalTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...