main page

Baby on the way: लेबर पेन के बाद अस्पताल में भर्ती वरुण धवन की वाइफ, बच्चे को जल्द जन्म देंगी नताशा दलाल

Updated 03 June, 2024 04:41:01 PM

वरुण धवन और नताशा दलाल इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी और अब वह शादी के 3 साल बाद पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। नताशा जल्द ही वरुण के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो धवन फैमिली में किसी भी वक्त बच्चे की किलकारी गूंज सकती है। हा

बॉलीवुड तड़का टीम. वरुण धवन और नताशा दलाल इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी और अब वह शादी के 3 साल बाद पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। नताशा जल्द ही वरुण के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो धवन फैमिली में किसी भी वक्त बच्चे की किलकारी गूंज सकती है। हाल ही में एक्टर को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसे देख लोग ऐसे क्यास लगाने लगे कि नताशा जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी। 

  Bollywood Tadka

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। वह व्हाइट शर्ट, ब्लू पैंट में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। हाथ में उन्होंने रेड कलर का एक बैग कैरी किया है। वह बिना हाव-भाव, पैपराजी को कोई पोज दिए बिना अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चले जाते हैं।


 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नताशा को 3 जून की सुबह अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उन्हें लेबर पेन होने लगा था। पत्नी के साथ रहने के लिए एक्टर वरुण धवन ने अपने सारे काम-धाम को आगे शेड्यूल कर दिया है। अब ऐसे में फैंस एक्टर की ओर से खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

 बता दें कि वरुण और नताशा ने 24 जनवरी, 2021 को एक निजी समारोह में शादी की। दोनों कोरोनोवायरस महामारी के दौरान परिवार के कुछ सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में शादी के बंधन में बंधे थे।  वहीं एक्टर के 
काम की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही 'बेबी जॉन' में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर के अलावा कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी, जैकी श्रॉफ और फसराजपाल यादव सहित कई स्टार्स अहम भूमिका में नजर आएंगे।
 

Content Writer: suman prajapati

Varun DhawanwifeNatasha Dalaladmittedhospitallabor painBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...