main page

Adorable:विराट-अनुष्का ने शेयर की लाडली की पहली तस्वीर,बेटी वमिका को बाहों में लिए प्यार से निहारते दिखे विरुष्का

Updated 01 February, 2021 11:26:18 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी कोप्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। वहीं अब विरुष्का की लाडली की पहली तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही अनुष्का ने बेटी के नाम भी बताया है। विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। तस्वीर में अनुष्का बेटी को हाथों में थामें दिख रही हैं। वहीं विराट अनुष्का के पास खड़े हैं। सामने आई तस्वीर में विराट और अनुष्का अपनी बेटी को निहारते दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी कोप्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। वहीं अब विरुष्का की लाडली की पहली तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही अनुष्का ने बेटी के नाम भी बताया है। विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।

Bollywood Tadka

तस्वीर में अनुष्का बेटी को हाथों में थामें दिख रही हैं। वहीं विराट अनुष्का के पास खड़े हैं। सामने आई तस्वीर में विराट और अनुष्का अपनी बेटी को निहारते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बेटी का चेहरा फोटो में नजर नहीं आ रहा है। 

Bollywood Tadka

 

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा-'हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को 'वामिका' के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद- हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'

Bollywood Tadka

बता दें कि 11 जनवरी को पापा बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा था-'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।' बेटी के जन्म के बाद ही दोनों ने सभी फोटोग्राफर्स से फोटो न लेने की अपील की थी और सोशल मीडिया पर लिखा था- 'उम्मीद है आप लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे।'

: Smita Sharma

Virat KohliAnushka SharmadaughterVamikaadorable photoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...