बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी के ऐड ने कंडोम को लेकर लोगों की सोच बदल दी और इसके प्रचार में अहम भूमिका निभाई। कामसूत्र कंडोम का यह ऐड न सिर्फ परिवार नियोजन का तरीका बताने वाला था, बल्कि इसे प्लेजर से भी जोड़ा गया। इसके बाद कंडोम की बिक्री में बड़ा इजाफा हुआ और नए फ्लेवर्ड और डॉटेड जैसे ऑप्शन्स भी बाजार
02 Feb, 2025 04:11 PMबाॅलीवुड तड़का : आज के दौर में कंडोम को STD जैसी बीमारियों से बचाव और परिवार नियोजन में मदद के तौर पर आसानी से मेडिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। 90 के दशक की शुरुआत में कंडोम का प्रचार करने के लिए सरकार को अलग से प्रयास करने पड़ते थे। तब कंडोम का नाम 'निरोध' था, जो सिर्फ सरकारी ब्रांड था।
कंडोम पर पहला विज्ञापन बनाने वाली विज्ञापन गुरु अलीक पदमसी ने बताया कि उनका बनाया हुआ पहला ऐड दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था, लेकिन इसे केबल टीवी पर दिखाया गया और यह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। यह ऐड कामसूत्र कंडोम का था, और इस ऐड के जरिए कंडोम को सिर्फ परिवार नियोजन का साधन नहीं, बल्कि प्लेजर से भी जोड़ा गया था। इससे कंडोम की बिक्री में इज़ाफा हुआ।
कंडोम ब्रांड 'कामसूत्र' को एक कोरियाई कंपनी के साथ मिलकर रेमंड के गौतम सिंघानिया ने लॉन्च किया था। पदमसी ने बताया कि उस समय पुरुष कंडोम को सिर्फ परिवार नियोजन का तरीका समझते थे, लेकिन उनका इस्तेमाल वे पसंद नहीं करते थे। इस सोच को बदलने के लिए पदमसी ने कंडोम को दिलचस्प और आकर्षक बनाने का विचार किया। इसके बाद कंपनी ने डॉटेड, फ्लेवर्ड और अल्ट्रा-थिन जैसे नए प्रकार के कंडोम लांच किए। इस तरह से कंडोम एक साधारण वस्तु से बढ़कर एक लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया।
इस ऐड में काम करने वाली पहली अभिनेत्री कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी थीं, जो नहाते हुए दिखाई दी थीं। पूजा ने बताया कि कामसूत्र कंडोम हमेशा प्लेजर से जुड़ा था और इस ऐड ने महिलाओं के प्लेजर के दृष्टिकोण को भी नया मोड़ दिया। इस ऐड में अश्लीलता नहीं थी और न ही यह 'स्किन शो' था, जिससे यह दर्शकों पर गहरा असर डालने में सफल रहा। यह ऐड कंडोम के प्रति समाज की सोच को बदलने में अहम भूमिका निभाने वाला था।