main page

सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि देते हुए यो यो हनी सिंह ने लिया बड़ा फैसला, पोस्टपोन किया अपकमिंग सॉन्ग 'कांटा लगा' का टीजर

Updated 02 September, 2021 06:14:30 PM

टीवी के मशहूर एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। 2 सितंबर को सिद्धार्थ का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर ने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। हर कोई उनके यूं चले जाने से शॉक्ड है और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने भी सिद्धार्थ को सांत्वना देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के मशहूर एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। 2 सितंबर को सिद्धार्थ का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर ने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। हर कोई उनके यूं चले जाने से शॉक्ड है और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने भी सिद्धार्थ को सांत्वना देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

 

दरअसल हनी सिंह के अपकमिंग सॉन्ग 'कांटा लगा' का टीजर आज यानि गुरुवार को दोपहर 3 बजे रिलीज होना था। लेकिन हाल ही में हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि अब उनका टीजर 5 सितंबर की दोपहर 3 बजे रिलीज होगा। हनी सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हम सभी के चहेते सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के चलते, हमने कांटा लगा के टीजर को 5 सितंबर, 3 बजे जारी करने का फैसला किया है।'  

Bollywood Tadka


फैंस को ऐसे समय ने यो यो हनी सिंह का ये फैसला काफी पसंद आ रहा है।

 

बता दें कि हनी सिंह ने कुछ वक्त पहले अपने अपकमिंग गाने कांटा लगा का ऐलान किया था। हनी सिंह का सॉन्ग कांटा लगा एक पार्टी एंथम होगा।  जिस में उनके साथ नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ भी दिखाई देंगे।  

Content Writer: suman prajapati

Yo Yo Honey Singhpostponedteaserupcoming songdemiseSiddharth ShuklaTV NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...